मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ आठ दिवसीय दौरे पर रविवार को यहां पहुंचेंगे। इस दौरान वह भारत के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे और वाराणसी में प्रवासी भारतीय दिवस में शामिल होंगे।
प्रविंद कुमार रविवार सुबह यहां पहुंचेंगे और राजधानी में एक दिन रहने के बाद वह सोमवार को वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे।
भाजपा की महिला विधायक ने मायावती पर की आपत्तिजनक टिप्पणी , किन्नर से तुलना पर BSP भड़की
वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मंगलवार को प्रवासी भारतीय दिवस के उद्धाटन सत्र में हिस्सा लेंगे। उस दिन समारोह से इतर भी दोनों नेताओं की मुलाकात होगी।
अपनी इस यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात करेंगे। वह कुंभ मेला के लिए प्रयागराज और उसके बाद महाराष्ट्र भी जाएंगे। वह 28 जनवरी को स्वदेश रवाना होंगे।


Download Android App
Download iOS App



