साइप्रस में भारत की डिजिटल कूटनीति को नई पहचान देंगी ‘अमारा’

Summary :

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। भारत ने डिजिटल कूटनीति और सामुदायिक संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक नई पहल की है। साइप्रस में मौजूद उच्चायोग ने अपना पहला एआई डिजिटल अवतार ‘अमारा’ पेश किया है। दिवाली के अवसर पर निकोसिया स्थित भारतीय उच्चायोग ने इस डिजिटल अवतार की शुरुआत की। करीब ढाई मिनट का एक वीडियो संदेश जारी किया गया। जिसमें अमारा खुद अपने वजूद की अहमियत बता रही हैं। हाई कमीशन के अनुसार, इनका उद्देश्य भारतीय समुदाय के साथ संपर्क को अधिक प्रभावी बनाना और भारत की पहुंच का विस्तार करना है। भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया…

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। भारत ने डिजिटल कूटनीति और सामुदायिक संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक नई पहल की है। साइप्रस में मौजूद उच्चायोग ने अपना पहला एआई डिजिटल अवतार ‘अमारा’ पेश किया है।

दिवाली के अवसर पर निकोसिया स्थित भारतीय उच्चायोग ने इस डिजिटल अवतार की शुरुआत की। करीब ढाई मिनट का एक वीडियो संदेश जारी किया गया। जिसमें अमारा खुद अपने वजूद की अहमियत बता रही हैं। हाई कमीशन के अनुसार, इनका उद्देश्य भारतीय समुदाय के साथ संपर्क को अधिक प्रभावी बनाना और भारत की पहुंच का विस्तार करना है।

भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी संदेश में कहा, ” ‘अमारा’ डिजिटल कूटनीति और जनसंपर्क के क्षेत्र में एक नई पहल है। इसके माध्यम से उच्चायोग अपनी गतिविधियों, भारत से जुड़ी जानकारियों और सामुदायिक पहलों को डिजिटल माध्यम से लोगों तक पहुंचाने की दिशा में काम करेगा।”

इस पहल को विदेशों में भारतीय मिशनों के कामकाज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के रूप में भी देखा जा रहा है। इसका मकसद पारंपरिक राजनयिक संपर्क के साथ आधुनिक तकनीक को जोड़ना और भारत की सांस्कृतिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना है।

जैसा अमारा वीडियो संदेश में बताती भी हैं। देश दुनिया में बसे तमाम भारतीयों को हिंदी, अंग्रेजी और ग्रीक भाषा में दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए ये डिजिटल अवतार अपने होने के मायने समझाती हैं। दावा करती हैं, “मेरा वजूद महज तकनीक नहीं बल्कि मानवीय संबंधों पर भी आधारित है। भारत-साइप्रस के रिश्ते जो काफी मजबूत हैं, अब मैं उनको और सुदृढ़ करने की कोशिश करूंगी।”

निकोसिया स्थित हाई कमीशन की इस ‘डिजिटल फेस’ का कहना है कि वो साइप्रस में मौजूद प्रवासी भारतीयों, छात्रों, पेशेवरों, कामगारों, वहां के नागरिकों को हर तरह की मदद अपने जरिए पहुंचाने का प्रयास करेंगी। वो ‘डिजिटल मित्र’ बन लोगों को कांसुलर संबंधी सुविधाओं, वीजा, पासपोर्ट और हाई कमीशन से जुड़ी तमाम जानकारी से अवगत कराएंगी।

–आईएएनएस

केआर/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.