लोकसभा चुनाव के चुनावी अभियान में जुटे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। हिमाचल प्रदेश के अपने दौरे के दौरान जेपी नड्डा सोलन में रोड शो करेंगे।
अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम
वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से सोलन और हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में उनके लिए अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा शुक्रवार को सुबह 11 बजे के लगभग सोलन में पुराने डी.सी. ऑफिस (चिल्ड्रन पार्क) से पुराना बस अड्डा तक रोड शो करेंगे।
शिमला के लिए रवाना
इसके बाद सुबह 11:40 बजे के लगभग नड्डा सोलन के ही पुराने बस अड्डा पर आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद नड्डा अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां पर दोपहर 2:30 बजे के लगभग नड्डा एक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे।


Download Android App
Download iOS App



