केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचे। इस दौरान वे 28 फरवरी को पुरी में आयोजित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जेपी नड्डा का गर्मजोशी से किया स्वागत
बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नड्डा का ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद नड्डा रात्रि विश्राम के लिए कोणार्क रवाना हो गए।
जेपी नड्डा नौवें राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
योजना के अनुसार, जेपी नड्डा 28 फरवरी को पुरी में एनएचएम द्वारा आयोजित नौवें राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करना है। साथ ही, नड्डा इस दौरान 16वें ‘कॉमन रिव्यू मिशन’ की रिपोर्ट का अनावरण भी करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



