ये मामला बिहार के भोजपुर जिले का है जहां एक मीटिंग के दौरान बीजेपी के नेता आपस में उलझ गए। कहासुनी के बाद दो नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। बता दे कि बैठक के बीच में ही पार्टी के जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंह और पार्टी की नेता सह बड़हरा की पूर्व विधायक आशा सिंह के पति सुरेंद्र सिंह के बीच जमक झड़प हुई।
देखते ही देखते झड़प मारपीट में तब्दील हो गई. इस दौरान भाजपा नेता और विधायक आशा सिंह के पति सुरेंद्र सिंह के साथ पहुंचे उनके गार्ड रिंकू सिंह ने जिला महामंत्री की जमकर पिटाई कर दी।
बैठक के बीच में दो नेताओं के आपस में भिड़ने से वहां मौजूद लोगों ने दोनों को रोकने की भी कोशिश की, लेकिन मामला मारपीट तक जा पहुंचा। इस बीच धीरेंद्र सिंह के बॉडीगार्ड ने सुरेंद्र सिंह की जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि बॉडीगार्ड को गिरफ्तार किया जा चुका है।
बता दे कि पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के सामने हुई मारपीट के बाद बैठक में अफरातफरी मच गई। मारपीट की घटना के बाद बीजेपी नेता सुरेंद्र सिंह अपने समर्थक के साथ मौके से रवाना हो गए। घटना के बाद घायल जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंह ने कोईलवर थाना में सुरेंद्र सिंह और उनके समर्थकों पर नामजद केस दर्ज कराया है।
घटना के बाद घायल जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंह ने कोईलवर थाना में सुरेंद्र सिंह और उनके समर्थकों पर नामजद केस दर्ज कराया है।
घटना के बाद कोईलवर पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र सिंह के बॉडीगार्ड रिंकु सिंह को आरा सदर अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना के बाद पीड़ित बीजेपी नेता धीरेंद्र सिंह ने आरोपी सुरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी सह पूर्व विधायक आशा देवी को पार्टी से निकालने की मांग की है।


Download Android App
Download iOS App



