पटना : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने भारतीय जनता पार्टी के 38वां स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यभर में बूथस्तर तक मौजूद संगठन के सभी नेताओंए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों को शुभकामनाएं और बधाई दी है।
नित्यानंद राय ने कहा है कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के सिद्धांत पर आधारित गरीबों का कल्याण करने वाली पार्टी है तो वहीं हमारे पुरोधा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में अपनी शहादत दी जो कि हमारी महान विरासत का एक अमिट हिस्सा है।
जनसंघ के दौर से लेकर अब तक इस पार्टी को हजारों-लाखों लोगों ने अपने खून-पसीने से सींचा है और घर- परिवार छोड़कर संगठन के काम में अपना समस्त जीवन खपा दिया लिहाजा भाजपा एक त्यागए तपस्याए बलिदान और संघर्ष की पार्टी के रूप में स्थापित हुई है।
भाजपा संगठन के इस लम्बे सफऱ के बाद आज की तारीख में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के साहसिक नेतृत्व में जहां भारत दुनिया भर में शोहरत बटोर रहा है। वहीं भाजपा दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के तौर पर स्थापित हो गया है।
यही नहीं देश के कुल 22 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी एवं भाजपा के सहयोग वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार है। भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने बिहार भर में बूथस्तर तक फैले पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से जमीनी स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए काम करने और जनता के सुख. दुख में भागीदार बनने की अपील की।
नित्यानंद राय ने कहा कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयार है और बिहार में 2014 के पूर्व प्रदर्शन से भी बेहतर परिणाम 2019 में दुहराते हुए नरेन्द्र मोदी जी को एक बार फिर से भारत का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेती है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



