BJP Star Campaigners List: सभी दल लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जोरशोर से जुटे हुए हैं और इसी बीच दिल्ली की 7 सीटों पर काफी कड़ी टक्कर देखने को मिल रहा है। इस चुनावी समर में भाजपा दिल्ली की एक भी सीट चुकने के मूड में नहीं दिखाई दे रही है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।
Highlights:
- लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट
- बीजेपी के स्टार कैंपेनर्स में 40 प्रचारकों के नाम
- कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली का नाम भी स्टार कैंपेनर्स की सूची में
बता दें कि इस स्टार कैंपेनर्स की सूची में पीएम मोदी लेकर अमित शाह और मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव तक के नाम शामिल हैं। सबसे खास बात यह है कि हाल ही में कांग्रेस पार्टी से छिटककर बीजेपी में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली का नाम भी इस सूची में जारी किया गया है।
भाजपा ने पुरे ‘टॉप टू बॉटम लीडरशिप’ को उतारा मैदान में
भाजपा द्वारा इस जारी इस सूची में सबसे ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है। वहीं इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का नाम रखा गया है। लिस्ट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के अलावा पीयूष गोयल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरदीप सिंह , अर्जुन राम मेघवाल, स्मृति ईरानी का नाम शामिल है।
सभी राज्यों के सीएम को उतारा मैदान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा का भी नाम इस लिस्ट में है।
ये है अन्य स्टार कैंपेनर्स
इस लिस्ट में शामिल अन्य स्टार प्रचारकों की बात करें तो देवेंद्र फडणवीस, प्रेम चंद बैरवा, दीया कुमारी, सम्राट चौधरी, अरुण सिंह, तरुण चुघ, दुष्यंत कुमार गौतम, ओम प्रकाश धनकर, अलका गुर्जर, मनजिंदर सिंह सिरसा, अनिल बलूनी, विरेंदर सचदेवा, मनोज तिवारी, हेमा मालिनी, के. अन्नामलाई, मुख्तार अब्बास नकवी, डॉ. हर्ष वर्धन, मीनाक्षा लेखी, विजय गोयल, परवेश वर्मा, रमेश बिधूरी, गौतम गंभीर, विजेंदर गुप्ता, सतीश उपाध्याय और दो दिन पहले ही भाजपा में शामिल होने वाले अरविंदर सिंह लवली के नाम शामिल हैं। बता दें कि हाल ही अरविंदर सिंह लवली ने भाजपा का दामन थामा। वे कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में थे और वे प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस में सेवा दे चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App





