कुछ नए चेहरे के साथ BJP ने 25 नवंबर को होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की हैं। सूची में एक विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार बदल दिया गया है।
BJP विधायक धर्मनारायण जोशी का टिकट कटा
पांचवीं सूची के साथ पार्टी अब तक 200 में से 198 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।भारतीय जनता पार्टी (BJP ) ने मावली (उदयपुर) से मौजूदा विधायक धर्मनारायण जोशी का टिकट काटकर केजी पालीवाल को मैदान में उतारा है।पार्टी ने दो नवंबर को जारी तीसरी सूची में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की पुत्रवधू पूनम कंवर भाटी के नाम की घोषणा की थी। अब रविवार को पांचवीं सूची में पूनम कंवर भाटी की जगह उनके बेटे अंशुमान सिंह भाटी ने ले ली है।
किसको कहां से मिली टिकट ?
हनुमानगढ़ से अमित चौधरी, कोलायत से अंशुमान सिंह भाटी, सिविल लाइंस से गोपाल शर्मा, किशनपोल से चंद्रमोहन बटवाड़ा, आदर्श नगर से रवि नैय्यर, भरतपुर से विजय बंसल, सरदारशहर से पूर्व विधायक राजकुमार रिणवा, कोटा उत्तर से प्रह्लाद गुंजल और शेरगढ़ से बाबू सिंह राठौड़ को टिकट दिया गया है। शाहपुरा, राजाखेड़ा, मसूदा, पीपल्दा और बारां-अटरू सीट के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की गई। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख छह नवंबर है।


Download Android App
Download iOS App




