राहुल गांधी के धरने को भाजपा ने बताया ड्रामा, जेपी नड्डा बोले – ‘मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन’

Summary :

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि पूरा देश जानता है कि संबंधित मामले पर सुप्रीम कोर्ट पहले ही संज्ञान ले चुका है। अदालत ने एक पूर्व जज की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय हाई-पावर्ड कमेटी का गठन किया है जो निष्पक्ष जांच कर रही है।

JP Nadda on Rahul Gandhi Protest

JP Nadda on Rahul Gandhi Protest : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज सभी को हैरान कर दिया जब वे सुबह अचानक संसद मांग थाने FIR कराने पहुंच गए। मामला 20 जुलाई से जुड़ा था जिसमें, साहिल लोचव नाम के एक युवक को प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के छर्रे लगे थे। इसे लेकर राहुल गांधी थाने पहुंच गए। जिस चलते इसी की चर्चा छाई रही।

अब राहुल गांधी के धरने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बेहद तीखा हमला बोला है। भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इसे राहुल गांधी की ‘सस्ती और ध्यान खींचने वाली राजनीति’ करार दिया है। नड्डा का कहना है कि यह धरना न तो छात्रों की भलाई के लिए है और न ही न्याय के लिए, बल्कि यह केवल मीडिया में बने रहने की कोशिश है।

भाजपा नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी ‘वंदे मातरम’ के मुद्दे पर देश भर में हो रही अपनी फजीहत और आलोचना से ध्यान भटकाने के लिए यह पूरा ‘कैमराजीवी ड्रामा’ कर रही है।

ज्यूडिशियरी पर भरोसा नहीं या सिर्फ सुर्खियां बटोरने का प्रयास?

JP Nadda on Rahul Gandhi Protest

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि पूरा देश जानता है कि संबंधित मामले पर सुप्रीम कोर्ट पहले ही संज्ञान ले चुका है। अदालत ने एक पूर्व जज की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय हाई-पावर्ड कमेटी का गठन किया है जो निष्पक्ष जांच कर रही है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब मामला देश की सर्वोच्च अदालत के विचाराधीन है, तब नेता प्रतिपक्ष का पुलिस स्टेशन के बाहर कैमरों के सामने बैठना न्यायपालिका के प्रति उनके अविश्वास को दर्शाता है।

राहुल का हिट एंड रन रवैया

नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस बच्चों और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है और जनता उनके इस ‘हिट-एंड-रन’ रवैये को अच्छी तरह समझ चुकी है।

इसी को लेकर भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी वंदे मातरम् के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह का प्रदर्शन कर रही है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अराजकता की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें – आईआरसीटीसी में पर्यटन मॉनिटर के पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 8-9 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।