झारखंड : स्वामी अग्निवेश पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं का हमला, 20 हिरासत में

Summary :

स्वामी अग्निवेश ने गोमांस को लेकर विवादित बयान दिया था। इसी बयान से भारतीय जनता युवा मोर्चा व एबीवीपी के कार्यकर्ता नाराज थे।

झारखंड के पाकुड़ जिले में मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश पर कथित रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा समर्थकों ने हमला कर उनके साथ मारपीट की। कार्यकर्ता स्वामी के पाकुड़ दौरे का विरोध कर रहे थे। इस दौरान हमलावरों ने पहले नारेबाजी करते हुए उन्हें काले झंडे दिखाए और इसके बाद उनके साथ मारपीट की जिससे वे जमीन पर गिर गए। मारपीट में स्वामी के कपड़े फट गए।

Swami Agnivesh

उनके सहयोगियों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की। वही, पुलिस ने 20 हमलावरों को हिरासत में लिया है। दरअसल स्वामी अग्निवेश आज पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा में पहाड़िया समुदाय की एक सभा को सम्बोधित करने वाले थे। यह सभा अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास समिति दामिन दिवस के 195वें वर्षगांठ पर आयोजित की गयी थी। इस सभा के पहले उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस को भी संबोधित किया।

Swami Agnivesh

इसमें उनके दिए बयानों से नाराज कार्यकर्ताओं ने स्वामी अग्निवेश के होटल से बाहर निकलते ही उनपर हमला कर दिया। बता दें कि स्वामी अग्निवेश ने गोमांस को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसमें उन्होने कहा था कि गोमांस खाना चाहिए। इसी बयान से भारतीय जनता युवा मोर्चा व एबीवीपी के कार्यकर्ता नाराज थे।

Desk Team