पटना : राज्य की सरकार भाजपा की बंधक है। किसानों की मुद्दा को लेकर लोकतांत्रिक जनता दल आन्दोलन चलायेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव किसानों को समर्थन मूल्य से भी कम कीमत पर अनाज की बिक्री पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बीते लोकसभा चुनाव के समय भाजपा ने किसानों को जो वादा किया वह पूरी नहीं कर सका।
समर्थन मूल्य से कम कीमत पर अ नाज की बिक्री हो रही है। किसानों को नहीं मिल रहा है उत्पादन मूल्य। केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य के उपरांत भी किसानों को उक्त मूथ्ल्य से कम कीमत पर अनाज की खरीददारी को लेकर देश के किसान आन्दोलित हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के नोटबंदी के कारण देश के आठ करोड़ लोग बेरोजगार हो गये।
बैंकों में कैश की किल्लत है। गरीबों के लिए लागू योजनाओं में काफी गड़बड़ी हो रही है। डिजिटल इंडिया के नाम पर जनता को ठगा जा रहा है। उन्होंने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सूबे में जो समर्थन मूल्य तय किया गया वह कम है। समर्थन मूल्य से भी कम कीमत पर अनाज की बिक्री हो रही है।
पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यों में सरकार अनाज की खरीददारी कर रही है लेकिन बिहार में नहीं। यहां का प्रशासनिक तंत्र लूंज-पुुंज है। सूबे में मिट्टी, बालू शराब के साथ साथ सरकार भी बंद है वह भाजपा का बंधक है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री रमई राम, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, युवा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, ई. संतोष, मनीष कुशवाहा, छात्र अध्यक्ष राहुल रंजन, विनोद कुमार, राजकमल पटेल, मीडिया प्रभारी मनीष सिंह, भरत सिंह, एमए फिरदौशी, एकंगरसराय के नेता नवल किशोर यादव, समेत अन्य उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



