पटना : जन अधिकार पार्टी (लो) केसंरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा है कि पार्टी बिहार को बनाने और बचाने की लड़ाई लड़ रही है। इस काम में लोगों का भी व्यापक समर्थन मिल रहा है। आज पटना में पार्टी की ओर से आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी अगस्त महीने से राज्य भर में विशेष राज्यके दर्जे के लिए मोटर साइकिल मार्च करेगी।
सांसद खुद मोटर साइकिल से दौरा करेंगे और लोगों को बताएंगे कि बिहार की बर्बादी के लिए कौन जिम्मेवार है। श्री यादव ने कहा कि जन अधिकार पार्टी (लो) ही असली विपक्ष की भूमिका का निर्वाह कर रही है और मजबूत विकल्प देने का प्रयास कर रही है। दोनों गठबंधन सत्ता के लिए बेचैन हैं, जनता की चिंता किसी को नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को सत्ता थाली में परोस कर मिल गयी है। वे अहंकारी हो गये हैं। वे ही बिहार की राजनीति की दिशा तय करने का दावा करते हैं। जनता उनके अहंकार को ध्वस्त कर देगी।
उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी (लो) बिहार को मजबूत विकल्प और विपक्ष देने के लिए बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करेगी। पार्टी की राज्य कमेटी से लेकर बूथ कमेटी तक को मजबूत किया जाएगा। 2019-20 में पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी और जनता को बेहतर विकल्प देगी। उन्होंने कहा कि विशेष राज्य के दर्जा, विशेष पैकेज और महिलाओं के सम्मान के लिए 7 जुलाई को बिहार बंद का आयोजन जन अधिकार पार्टी (लो) कर रही है।
इस बंद को लेकर भी संगठन के स्तर पर व्यापक तैयारी की जा रही है। बंद का असर जिला और स्तर पर भी दिखेगा। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यकक्ष अखलाक अहमद ने की, जबकि संचालन अवधेश कुमार लालू ने किया। बैठक में अजय कुमार , रघुपति सिंह, एजाज अहमद, राघवेंद्र कुशवाहा, एजाज अहमद, राघवेंद्र कुशवाहा, प्रेमचंद सिंह, अकबर अली परवेज, मंजयलाल राय, राजेश रंजन पप्पू, महताब खां, नागेंद्र सिंह त्यागी, मनोहर यादव, चक्रपाणि हिमांशु, गौतम आनंद, श्यालम सुंदर यादव, शंकर पटेल, अमला सरदार, योगेश्वर राय, ललनसिंह, उमैर खान, बबन यादव, सुरेंद्र त्या गी, अरूण सिंह, जे एन झा, आनंद मधुकर यादव, टिंकू गुप्ता, गुडडू, मुकेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



