पाकिस्तान, ज़िम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 ट्राई सीरीज़ खेली जा रही है। रविवार को इस सीरीज़ का पहला मैच पाकिस्तान और ज़िम्बाब्वे के बीच खेला गया। इस मैच को पाकिस्तान ने 74 रन से जीता। ये मैच पाकिस्तान के ऑलराउंडर खिलाड़ी शोएब मलिक के लिए बेहद खास साबित हुए क्योंकि उन्होंने एक मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीेछे छोड़ दिया।
शोएब मलिक ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 2000 रन पूरे कर लिए हैं। वह यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। 36 साल के मलिक ने अपने 99वें टी-20 मैच में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने यहां जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में 37 रन की नाबाद पारी के दौरान यह रिकॉर्ड बनाया। मलिक ने इस मैच में 24 गेंद पर दो चौक और एक छक्का लगाया।

भारतीय कप्तान विराट कोहली टी-20 में सर्वाधिक रनों बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। कोहली ने अब तक 59 मैचों में 48.58 की औसत से 1992 रन बनाए हैं। वहीं भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 81 मैचों में 31.43 के औसत से 1949 रनों के साथ पांचवें नंबर पर हैं।
साथ ही सोमवार टी-20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते ही इतिहास रच दिया। मलिक 100 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।
उन्होंने हमवतन शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 99 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले थे। हालांकि, अपने 100वें मैच में मलिक कुछ खास नहीं कर सके और 16 गेंदों में 13 रन बनाकर रनआउट हुए। पाकिस्तान के लिए भी यह मैच अच्छा नहीं बीता और उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों 9 विकेट की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।


Download Android App
Download iOS App








