जोकीहाट : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के जोकीहाट उपचुनाव को संबोधित करते हुए कहा कि हम देश के लिए खड़े है। लोकतंत्र के लिए खड़े है। नीतीश कुमार ने बिहार में एक भी ऐसी पार्टी नहीं छोड़ी जिससे गठबंधन नहीं किया हो। नीतीश कुमार विकास नहीं जनादेश का अपमान कर विनाश करते है। नीतीश कुमार केवल मुखौटा है। बिहार में असल राज तो मोहन भागवत और नरेंद्र मोदी कर रहे है।
श्री यादव ने कहा कि नीतीश कुमार में इतनी औक़ात नहीं कि वो भाजपा की आंख में आंख डाल कर बात कर सके। लालू जी ने आडवाणी सरीखे नेता को गिरफ़्तार कर जेल में डाल दिया था लेकिन नीतीश कुमार तांडव मचा रहे एक नौसीखि भाजपाई नेता को अरेस्ट नहीं कर सके। उसने स्वेच्छा से आत्मसमर्पण किया। जोकीहाट उपचुनाव के बाद नीतीश कुमार ऐसे कप्तान रह जाएंगे जिनकी प्लेइंग इलेवन में भी जगह नहीं बचेगी। भाजपाई हारने लगते है तो उन्हें पाकिस्तान याद आने लगता है।
हम शेर है भाजपाई गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं है। श्री यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के टैक्स कलेक्टर है। बिहार का सारा टैक्स वही कलेक्ट करते है। यहां बोरा भरकर बैठे है। कर्नाटक में मुझे लोग बताने लगे कि भाजपाईयों की बोली में हमारे यहां एक भी विधायक नहीं बिक सका लेकिन आपके बिहार में तो मुख्यमंत्री ही बिक गया।भाजपा ने एस.सी. एस. टी. क़ानून ख़त्म कर दिया। देश नागपुरिया क़ानून से नहीं बल्कि बाबा साहेब के संविधान से चलेगा।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



