Bangladesh: बीएनपी महासचिव ने भारत से कहा, शेख हसीना को मुकदमे के लिए प्रत्यर्पित किया जाए

Summary :

Bangladesh: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर देश में क्रांति (सरकार के खिलाफ प्रदर्शन) को बाधित करने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को भारत से कहा कि हसीना को प्रत्यर्पित किया जाए ताकि उन पर मुकदमा चलाया जा सके। Highlights:  बीएनपी के महासचिव ने भारत पर लगाए गंभीर आरोप बीएनपी ने भारत से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की देश की क्रांति के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाते हुए मुकदमा चलाने की है तैयारी   हसीना (76) ने बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में विवादास्पद आरक्षण…

Bangladesh: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर देश में क्रांति (सरकार के खिलाफ प्रदर्शन) को बाधित करने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को भारत से कहा कि हसीना को प्रत्यर्पित किया जाए ताकि उन पर मुकदमा चलाया जा सके।

Highlights: 

  • बीएनपी के महासचिव ने भारत पर लगाए गंभीर आरोप
  • बीएनपी ने भारत से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की
  • देश की क्रांति के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाते हुए मुकदमा चलाने की है तैयारी

Bangladesh PM Sheikh Hasina leaves Dhaka after Army gives 45 minutes  ultimatum to resign amid protests - BusinessToday 

हसीना (76) ने बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में विवादास्पद आरक्षण प्रणाली को लेकर अपनी सरकार के खिलाफ छात्रों और अन्य लोगों के भारी विरोध प्रदर्शन के बाद पांच अगस्त को इस्तीफा दे दिया था और भारत चली गई थीं।

डेली स्टार के हवाले से क्या लिखा ?

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने के हवाले से ‘डेली स्टार’ अखबार ने लिखा, ‘‘हमारी आपसे मांग है कि आपको उन्हें कानूनी तरीके से बांग्लादेश की सरकार के हवाले कर देना चाहिए। इस देश की जनता ने उन पर मुकदमे का फैसला किया है। उन पर मुकदमा चलने दें।’’ पूर्व राष्ट्रपति और बीएनपी संस्थापक जिया-उर-रहमान की कब्र पर पुष्पचक्र चढ़ाने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में फखरुल ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि भारत उन्हें शरण देकर लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता नहीं निभा रहा है। बता दें कि उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘वहां रहते हुए उन्होंने बांग्लादेश में हुई क्रांति को बाधित करने की अनेक साजिश रची हैं।’’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News