कोलकाता में तीन महिलाओं के शव मिले, रहस्यमयी हालात में कटे मिले हाथ

Summary :

टंगरा इलाके में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की रहस्यमयी मौत

पूर्वी कोलकाता के टंगरा इलाके में बुधवार को एक घर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के रहस्यमयी परिस्थितियों में शव मिले हैं। मृतकों में एक नाबालिग लड़की और दो महिलाएं शामिल हैं। तीनों की हाथ की कलाई कटी हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का। स्थानीय थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने उनके बारे में पड़ोसियों से भी पूछा की है। पुलिस सड़क दुर्घटना की जांच के सिलसिले में सुबह आवास पर पहुंची थी, जहां उन्हें तीनों के शव मिले।

जानकारी के अनुसार, दो मृत महिलाओं में से एक के पति की बुधवार सुबह ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास पर रूबी क्रॉसिंग के पास दुर्घटना हो गई थी। पति के पहचान पत्र से शहर पुलिस के यातायात विभाग से जुड़े पुलिसकर्मियों को पता मिला था। पता मिलने के बाद पुलिस की टीम तुरंत टंगरा स्थित आवास पर पहुंची। घर में प्रवेश करने पर उन्हें एक लड़की और दो महिलाओं के शव मिले, जिनकी कलाई कटी हुई थी।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शहर पुलिस के होमिसाइड विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची। वहीं, संयुक्त आयुक्त (अपराध) भी जल्द ही मौके पर पहुंच गए। शहर पुलिस के सूत्रों के अनुसार, पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पड़ोसियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में उन्होंने मृतकों के व्यवहार में कुछ भी अस्वाभाविक नहीं देखा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.