बजट 2021-22 : वित्त मंत्री का ऐलान-कोरोना टीकाकरण के लिए 35000 करोड़ रुपए का प्रावधान

Summary :

कोरोना महामारी के संकट के बाद केंद्र सरकार का यह पहला बजट है। कोरोना लॉकडाउन के दौरान अर्थव्यवस्था कि धीमी रफ़्तार को एक बार फिर गति देने के लिए सभी की निगाहें इस बजट पर टिकी हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को अगले वित्त वर्ष 2021-22 का केंद्रीय बजट लोकसभा के पटल पर पेश किया। निर्मला सीतारमण ने लगातार तीसरी बार आम बजट पेश किया है। कोरोना महामारी के संकट के बाद केंद्र सरकार का यह पहला बजट है। कोरोना लॉकडाउन के दौरान अर्थव्यवस्था कि धीमी रफ़्तार को एक बार फिर गति देने के लिए सभी की निगाहें इस बजट पर टिकी हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का ऐलान करते हुए कहा, सरकार ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिये आत्मनिर्भर पैकेज के तहत 27.1 लाख करोड़ रुपये की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से 64180 करोड़ रुपये इसके लिए दिए गए हैं और स्वास्थ्य के बजट को बढ़ाया गया है। इसी के साथ सरकार की ओर से WHO के स्थानीय मिशन को भारत में लॉन्च किया जाएगा।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए जैसे ही वित्तमंत्री सीतारमण को वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश करने के लिए पुकारा तो सदन में शोर शराबा आरंभ हो गया। लोकसभा में इस समय वित्तमंत्री का बजट भाषण जारी है। 

Desk Team