अंतरिम Budget 2024 विकसित भारत का संकल्प एवं मोदी की गारंटी है- Sumeet Srivastava

Summary :

भाजपा नेता Sumeet Srivastava ने अंतरिम Budget 2024 के ऊपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प एवं मोदी की गारंटी वाला अंतरिम बजट है। सुमीत ने कहा कि इस बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। इस बजट में किसान, युवा, गरीब और महिलाओं जो विकसित भारत के नीव हैं उनकी विशेष चिंता की गई है।     Highlights: ग्रामीण आवास योजना के तहत 3 करोड़ मकान बनाने का काम पूरा हुआ अगले 5 सालों में 2 करोड़ अतरिक्त मकानों का निर्माण किया जाएगा 9 से 14 वर्ष की लड़कियों के टीकारण पर…

भाजपा नेता Sumeet Srivastava ने अंतरिम Budget 2024 के ऊपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प एवं मोदी की गारंटी वाला अंतरिम बजट है। सुमीत ने कहा कि इस बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। इस बजट में किसान, युवा, गरीब और महिलाओं जो विकसित भारत के नीव हैं उनकी विशेष चिंता की गई है।

 

 

Highlights:

  • ग्रामीण आवास योजना के तहत 3 करोड़ मकान बनाने का काम पूरा हुआ
  • अगले 5 सालों में 2 करोड़ अतरिक्त मकानों का निर्माण किया जाएगा
  • 9 से 14 वर्ष की लड़कियों के टीकारण पर ध्यान देने की बात कही गयी

सुमीत ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 3 करोड़ मकान बनाने का काम पूरा हुआ है। अगले 5 सालों में 2 करोड़ अतरिक्त मकानों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 1 करोड़ घरों को हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह बजट देश की नारी शक्ति को और सशक्त करेगा। इस बजट के माध्यम से 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया गया है। आशा वर्कर्स एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को आयुष्मान योजनाओं का लाभ मिलेगा साथ ही सर्वाइकल कैंसर के रोकथाम के लिए 9 से 14 वर्ष की लड़कियों के टीकारण पर ध्यान देने की बात कही गयी। महिलाओं की उद्यमशीलता 28 प्रतिशत बढ़ी है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team