संसद का बजट सत्र आज यानी बुधवार से शुरू हो रहा है। इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जॉइंट सेशन को संबोधित कर रही हैं। इस मौके पर द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ये नए सदन में उनका पहला संबोधन है।
- आज से शुरू हुआ संसद का बजट सत्र
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जॉइंट सेशन को किया संबोधित
- राम मंदिर से लेकर आर्टिकल 370 पर बोलीं राष्ट्रपति
ये आजादी के अमृतकाल की शुरुआत- मुर्मू
आपको बता दें राष्ट्रपति मुर्मू ने इस दौरान सरकार के पिछले पांच सालों के काम बताए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस मौके पर कहा कि ये आजादी के अमृतकाल की शुरुआत है। इसके साथ ही उन्होंने राम मंदिर का जिक्र भी किया।
1 फरवरी को इस सरकार का अंतरिम बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री
इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी, जो कि आज सच हो चुका है। उन्होंने अपने अभिभाषण में कहा कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने को लेकर शंकाएं थीं, आज वे इतिहास हो चुकी हैं। बजट सत्र शुरू होने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल यानी 1फरवरी को इस सरकार का अंतरिम बजट पेश करेंगी। पिछले तीन पूर्ण केंद्रीय बजटों की तरह ही इस बार का अंतरिम बजट पेपर लैस होगा। इससे पहले मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी।
बजट हिंदी और अंग्रेजी दोनों में प्रकाशित किया जाएगा
बता दें केंद्रीय बजट के सभी दस्तावेज यूनियन बजट मोबाइल एप पर उपलब्ध होंगे। दस्तावेज हिंदी और अंग्रेजी दोनों में प्रकाशित किया जाएगा। इतना ही नहीं एंड्राइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर ये उपलब्ध होगा।


Download Android App
Download iOS App





