प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के बजट सत्र के चौथे दिन मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे। बता दें कि इससे पहले लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया था। इस दौरान उन्होंने NDA के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला किया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल इसे पुनर्जीवित करने में विफल रही है और सकल घरेलू उत्पाद में विनिर्माण का हिस्सा 2014 में सकल घरेलू उत्पाद के 15.3 प्रतिशत से घटकर 12.6 प्रतिशत हो गया है, जो पिछले 60 वर्षों में सबसे कम है।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मांगे आवश्यक सबूत
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जाति जनगणना पर चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे आंकड़ों पर AI लागू करने से कई संभावनाएं पैदा होंगी। वहीं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान कहा कि विपक्ष के नेता से चार बार उनके दावों को प्रमाणित करने के लिए कहा था, लेकिन विपक्ष के नेता ने आवश्यक सबूत दिए बिना ही बोल दिया और सदन से चले गए। विपक्ष का नेता एक जिम्मेदार पद है और उन्हें अपने बयानों को सोच-समझकर पेश करना चाहिए। उन्हें अपने बयानों को प्रमाणित करना चाहिए, अगर वह प्रमाणित नहीं कर पातें है तो अध्यक्ष को कार्रवाई करनी चाहिए।
महाकुंभ भगदड़ पर चर्चा की मांग
बजट सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष के सांसदों ने प्रश्नकाल के दौरान हंगामा किया और महाकुंभ भगदड़ पर चर्चा की मांग की, जिसके कारण कई सांसद सदन से बाहर चले गए। कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम की समीक्षा पर 354वीं रिपोर्ट में निहित सिफारिशों और टिप्पणियों पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर 360वीं रिपोर्ट भी पेश करेंगे। साथ ही शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित डीम्ड प्राइवेट यूनिवर्सिटी, उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षा मानकों, मान्यता की प्रक्रिया, शोध, परीक्षा में सुधार की समीक्षा पर 341वीं रिपोर्ट में सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर 361वीं रिपोर्ट भी पेश करेंगे।
बजट सत्र का पहला भाग 13 फरवरी तक
लोकसभा सांसद इकरा चौधरी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से संबंधित मानसिक स्वास्थ्य देखभाल और इसके प्रबंधन पर 148वीं रिपोर्ट में सिफारिशों और टिप्पणियों पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर 158वीं रिपोर्ट पेश करेंगी। बता दें कि बजट सत्र का पहला भाग 13 फरवरी तक चलेगा और दोनों सदनों की बैठक 10 मार्च को होगी, जिसका समापन 4 अप्रैल को होगा।


Download Android App
Download iOS App




