उत्तराखंड में विधानसभा बजट सत्र सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। सत्र में सरकार मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करेगी। इसका आकार 90 हजार करोड़ रुपये से अधिक होने की संभावना है।
- सत्र सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा
- 90 हजार करोड़ रुपये से अधिक होने की संभावना
- वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करेगी
सुबह 11 बजे से विस का बजट सत्र शुरू हुआ
आपको बता दें विधानसभा का बजट सत्र आज 26 फरवरी से एक मार्च तक चलेगा। साेमवार को सुबह 11 बजे से विस का बजट सत्र शुरू हुआ। इसके बाद राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) का अभिभाषण शुरू हुआ।राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा ने राज्य के सभी नागरिकों को समान अधिकार देने वाली समान नागरिक संहिता को पास करके देश का पहला राज्य बना दिया है।
सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी
बता दें पहले दिन अभिभाषण के अलावा अन्य कोई विधायी कार्य नहीं होंगे।राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी। भोजनावकाश के बाद तीन बजे से फिर से सदन चलेगा। सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। विधायकों की ओर से 300 से अधिक प्रश्न मिले हैं। रविवार देर रात विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई, जिसमें एक मार्च तक सदन संचालित करने के लिए एजेंडा तय किया गया।
सरकार का फोकस सशक्त उत्तराखंड का संकल्प रहेगा
उत्तराखंड सरकार 27 फरवरी को बजट पेश करेगी। हालांकि, कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में तय किया गया कि बजट 27 को सदन में लाया जाएगा। 28 को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा। 29 को विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा होगी, जबकि एक मार्च को बजट पारित किया जाएगा। सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 90 हजार करोड़ रुपये का अनुमानित बजट लाने की संभावना है। जिसमें सरकार का फोकस सशक्त उत्तराखंड का संकल्प रहेगा।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने क्या कहा?
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि पहले ही कार्यमंत्रणा समिति से इस्तीफा दे दिया गया है, जिससे बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं है, लेकिन प्रदेश सरकार की तरफ से भी किसी तरह की कोई पहल नहीं की गई और न ही विधानसभा से बैठक की सूचना मिली है। संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने फोन कर इतना जरूर कहा कि विपक्ष को कार्यमंत्रणा बैठक में आना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App




