देवी विसर्जन शोभा यात्रा पर फिर बवाल, पत्थरबाजी में 25 घायल, शहर में फैला तनाव

Summary :

Buldhana Clash: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के बावनबीर गांव में नवरात्रि विसर्जन जुलूस के दौरान हिंसा भड़क उठी। शुक्रवार, 4 अक्टूबर को रात लगभग 8 बजे जैसे ही जुलूस शुरू हुआ, कुछ उपद्रवियों ने अचानक जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में लगभग 20 से 25 लोग घायल हो गए। MP News Today: बाइक हटाने को लेकर बहस प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मूर्ति विसर्जन जुलूस के रास्ते में खड़ी एक बाइक को हटाने को लेकर जुलूस में शामिल लोगों और कुछ स्थानीय निवासियों के बीच बहस हो गई। यह बहस जल्द ही मारपीट में बदल गई और फिर…

Buldhana Clash: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के बावनबीर गांव में नवरात्रि विसर्जन जुलूस के दौरान हिंसा भड़क उठी। शुक्रवार, 4 अक्टूबर को रात लगभग 8 बजे जैसे ही जुलूस शुरू हुआ, कुछ उपद्रवियों ने अचानक जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में लगभग 20 से 25 लोग घायल हो गए।

Buldhana Clash
Buldhana Clash

MP News Today: बाइक हटाने को लेकर बहस

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मूर्ति विसर्जन जुलूस के रास्ते में खड़ी एक बाइक को हटाने को लेकर जुलूस में शामिल लोगों और कुछ स्थानीय निवासियों के बीच बहस हो गई। यह बहस जल्द ही मारपीट में बदल गई और फिर पथराव शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत स्थिति को नियंत्रण में किया। घायलों को तुरंत इलाज के लिए पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि उनमें से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।

Buldhana Ptone Pelting: गांव में तनाव का माहौल

स्थानीय पुलिस ने बताया कि मामले की कई पहलुओं से जांच की जा रही है। घटना के सीसीटीवी फुटेज और विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर, कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद, स्थानीय प्रशासन ने मूर्ति विसर्जन करवाया। पुलिस ने ग्रामीणों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। बावनबीर गांव में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और प्रशासन लगातार सतर्कता बरत रहा है।

MP News Today
MP News Today

Buldhana Clash: शांति बनाए रखने की अपील

पुलिस ने इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है और गांव में शांति बनाए रखने की अपील की है। घटना की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रशासन ने सुनिश्चित किया कि मूर्ति विसर्जन समारोह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो और गांव में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- एक बार फिर एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, एक्टिव हुआ RAT सिस्टम, टला बड़ा खतरा

Neha Singh