एक बार फिर एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, एक्टिव हुआ RAT सिस्टम, टला बड़ा खतरा

Summary :

Air India Flight Emergency Landing: अमृतसर से बर्मिंघम जा रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI117 को ब्रिटेन में लैंडिंग से पहले उस समय तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा, जब विमान का आपातकालीन रैम एयर टरबाइन (RAT) सिस्टम अचानक खुद-ब-खुद चालू हो गया। यह घटना लैंडिंग से कुछ समय पहले की है। हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित रहे। Air India Birmingham Flight: एयर इंडिया का आधिकारिक बयान एयर इंडिया ने इस घटना पर बयान जारी करते हुए कहा कि जब फ्लाइट बर्मिंघम एयरपोर्ट…

Air India Flight Emergency Landing: अमृतसर से बर्मिंघम जा रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI117 को ब्रिटेन में लैंडिंग से पहले उस समय तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा, जब विमान का आपातकालीन रैम एयर टरबाइन (RAT) सिस्टम अचानक खुद-ब-खुद चालू हो गया। यह घटना लैंडिंग से कुछ समय पहले की है। हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित रहे।

Air India Birmingham Flight: एयर इंडिया का आधिकारिक बयान

एयर इंडिया ने इस घटना पर बयान जारी करते हुए कहा कि जब फ्लाइट बर्मिंघम एयरपोर्ट के अंतिम एप्रोच (लैंडिंग से ठीक पहले की स्थिति) पर थी, तब क्रू ने देखा कि RAT ( रैम एयर टरबाइन) सिस्टम अपने आप एक्टिव हो गया। हालांकि विमान के सभी इलेक्ट्रिकल और हाइड्रोलिक सिस्टम सामान्य तरीके से काम कर रहे थे और इस कारण फ्लाइट को बिना किसी दिक्कत के सुरक्षित उतार लिया गया।

Air India Flight Emergency Landing
Air India Flight Emergency Landing

Flight Emergency Landing: वापसी की उड़ान रद्द

विमान की लैंडिंग के बाद एयर इंडिया ने इसे तकनीकी निरीक्षण के लिए ग्राउंड कर दिया है, यानी अब यह उड़ान सेवा में नहीं है जब तक जांच पूरी नहीं होती। इसके चलते बर्मिंघम से दिल्ली आने वाली वापसी की फ्लाइट AI114 को रद्द कर दिया गया है। एयरलाइन ने कहा कि इस स्थिति से प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था की जा रही है।

क्या होता है RAT (रैम एयर टरबाइन)?

रैम एयर टरबाइन (RAT) एक खास किस्म का उपकरण होता है जो सिर्फ आपातकालीन परिस्थितियों में सक्रिय होता है। यह हवा की ताकत से काम करता है और जब विमान के इंजन या बिजली की सप्लाई फेल हो जाती है, तब यह सिस्टम विमान को जरूरी बिजली और हाइड्रोलिक प्रेशर देता है, जिससे कुछ जरूरी सिस्टम चलते रहते हैं।

Air India Flight Emergency Landing
Air India Flight Emergency Landing

Air India Flight Emergency Landing: पहले भी हुई थी ऐसी घटना

ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है। इसी मॉडल के एक अन्य विमान (Boeing 787-8 Dreamliner) में इस साल जून 2025 में अहमदाबाद हवाई अड्डे पर RAT अपने आप एक्टिव हो गया था। उस समय जांच में सामने आया था कि ईंधन की सप्लाई में रुकावट आने के कारण इंजन बंद हो गए थे, जिससे यह आपातकालीन सिस्टम चालू हो गया।

Air India Flight Emergency Landing
Air India Flight Emergency Landing

Amritsar Birmingham Flight: यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि

एयर इंडिया ने स्पष्ट किया कि यात्री और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसी कारण से विमान को पूरी तरह से जांचने के बाद ही दोबारा सेवा में लाया जाएगा। एयरलाइन ने यात्रियों से संयम बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam 5 Oct: आंधी-तूफान से सुहाना होगा दिल्ली का मौसम, UP में झमाझम बरसेंगे बादल, जानें आज का ताजा वेदर अपडेट

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।