खुशखबरी! दिवाली से पहले घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जान लें आपके शहर में क्या है ताजा रेट

Summary :

Petrol Diesel Rate Today 5 Oct: दिवाली और छठ में बस कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में आम जनता के लिए एक अच्छी खबर है। रोज़मर्रा की चीज़ें सस्ती हो रही हैं। पेट्रोल-डीज़ल जैसी ज़रूरी चीज़ें भी सस्ती हो गई हैं। कहते है न दिन की शुरुआत केवल सूरज की रोशनी से नहीं होती, बल्कि पेट्रोल और डीजल की नई दरों के साथ होती है, जो सीधे तौर पर आम आदमी की जेब पर असर डालती हैं। Petrol Diesel Rate Today 5 Oct: पेट्रोल-डीजल की कीमत सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ताज़ा कीमतें जारी करती…

Petrol Diesel Rate Today 5 Oct: दिवाली और छठ में बस कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में आम जनता के लिए एक अच्छी खबर है। रोज़मर्रा की चीज़ें सस्ती हो रही हैं। पेट्रोल-डीज़ल जैसी ज़रूरी चीज़ें भी सस्ती हो गई हैं। कहते है न दिन की शुरुआत केवल सूरज की रोशनी से नहीं होती, बल्कि पेट्रोल और डीजल की नई दरों के साथ होती है, जो सीधे तौर पर आम आदमी की जेब पर असर डालती हैं।

Petrol Diesel Rate Today 5 Oct: पेट्रोल-डीजल की कीमत

Petrol Diesel Rate
Petrol Diesel Rate

सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ताज़ा कीमतें जारी करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए के विनिमय दर में आए उतार-चढ़ाव पर आधारित होती हैं। इन बदलावों का असर हर व्यक्ति की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है। ऐसे में हर दिन की कीमतों की जानकारी रखना सिर्फ जरूरी ही नहीं, बल्कि समझदारी भी है। तो चलिए जान लेते हैं आज का ताजा भाव।

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली ₹94.72 ₹87.62
मुंबई ₹104.21 ₹92.15
कोलकाता ₹103.94 ₹90.76
चेन्नई ₹100.75 ₹92.34
अहमदाबाद ₹94.49 ₹90.17
बैंगलोर ₹102.92 ₹89.02
हैदराबाद ₹107.46 ₹95.70
जयपुर ₹104.72 ₹90.21
लखनऊ ₹94.69 ₹87.80
पुणे ₹104.04 ₹90.57
चंडीगढ़ ₹94.30 ₹82.45
इंदौर ₹106.48 ₹91.88
पटना ₹105.58 ₹93.80
सूरत ₹95.00 ₹89.00
नासिक ₹95.50 ₹89.50

CNG Rate Today: प्रमुख शहरों में CNG रेट

CNG के रेट में भी बदलाव दर्ज किया गया है। कई शहरों में CNG के रेट में उतार चढ़ाव जारी है। जानते हैं आज का ताजा भाव।

CNG Rate Today
CNG Rate Today

 

शहर CNG दर (₹/किलोग्राम)
दिल्ली ₹76.59
मुंबई ₹77.00
नोएडा ₹84.70
पुणे ₹92.50
आगरा ₹96.75
अमृतसर ₹87.58
फरीदाबाद ₹88.72

 

Petrol Diesel Rate: ईंधन की कीमतें कैसे होती है तय?

ईंधन की कीमतें कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय भाव, टैक्स, डॉलर-रुपया विनिमय दर, ट्रांसपोर्ट लागत, रिफाइनिंग खर्च और सरकारी नीतियों पर निर्भर करती हैं। मांग और आपूर्ति का संतुलन भी मूल्य निर्धारण में अहम भूमिका निभाता है। बता दें कि मई 2022 के बाद केंद्र की मोदी सरकार और कई राज्य सरकारों ने करों में कटौती की, जिसके परिणामस्वरूप ईंधन की कीमतों में स्थिरता आई।

ये भी पढ़ें- त्यौहारी सीजन में सोने की कीमत में बंपर उछाल, गहने का डिजाइन पसंद करने से पहले जान लें ताजा रेट

Neha Singh