रायपुर:केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय पूरी तरह से तत्पर है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री आज अपने एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार ने पांच नये आयल टर्मिनल बनाने के प्रस्ताव दिये हैं। जिनमें से दो छत्तीसगढ़ में दो उड़ीसा में और एक टर्मिनल झारखंड में तैयार किये जा रहे हैं।
कोरबा में इंडियन आयल कार्पोरेशन के टर्मिनल का आज उदघाटन किया जा रहा है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर के बॉटलिंग प्लांट की भी क्षमता बढ़ायी जा रही है साथ ही साथ वितरकों की भी संख्या लगातार बढ़ायी जा रही है।
ताकि किसी भी तरह की दिक्कत सिलेंडर मिलने में ना हो सके। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। माना एअरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि पहले राज्य में पेट्रोलियम ट्रक से आती थी मगर अब एक हजार किमी लंबी पाइप से आएगी।
उन्होंने आगे बताया कि केंद्र सरकार ने पांच नये ऑइल टर्मिनल बनाने का प्रस्ताव दिए हैं। पांच नये टर्मिनल तीन राज्यों में स्थापित होंगे। दो छत्तीसगढ़, दो ओडिशा और एक टर्मिनल झारखंड में तैयार किये जा रहे हैं। स्थापित होने जा रहे ये ऑइल टर्मिनल पेट्रोलियम क्रांति में मील के पत्थर साबित होंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आगे कहा है कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय पूरी तरह से तत्पर है। कोरबा में इंडियन आयल कार्पोरेशन के टर्मिनल का आज उदघाटन किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



