पुड्डुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और अभद्र एवं आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेता नंजिल संबत पर शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के मुताबिक उपराज्यपाल के सचिव श्री सुंदरेसन की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
‘मिशन शक्ति’ पर पीएम मोदी का ‘राष्ट्र के नाम संदेश’ , आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं – चुनाव आयोग
गौरतलब है कि लोक सभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी वी वैथीलिंगम के लिए प्रचार करते समय श्री संबत ने कथित तौर पर उपराज्यपाल बेदी के खिलाफ अभद्रशब्दों का इस्तेमाल किया था।
भारतीय जनता पार्टी ने पुड्डुचेरी चुनाव आयोग, पुलिस महानिदेशक और राष्ट्रीय महिला आयोग के पास पहले ही श्री संबत के खिलाफ शिकायतें दर्ज करा कर श्रीमती बेदी के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए श्री संबत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।


Download Android App
Download iOS App



