सीबीआई ने उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में अवैध खनन के एक मामले में संदिग्धों से सोमवार को पूछताछ शुरू कर दी।
अधिकारियों ने यहां बताया कि पहले चरण में हमीरपुर में डेरा डाले हुई एजेंसी की टीम ने कई निजी व्यक्तियों और सरकारी अधिकारियों से पूछताछ की।
कांग्रेस के कार्यक्रम में कन्हैया को ‘निमंत्रण’ पर विवाद, भाजपा और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप
सीबीआई ने खनन लीज के आवंटन से संबंधित रिकॉर्डों और फाइलों का भी विश्लेषण किया। साल 2012-13 में अखिलेश यादव सरकार के दौरान राज्य की ई्-निविदा नीति का उल्लंघन कर इन खदानों का कथित तौर पर आवंटन किया गया।
संघीय जांच एजेंसी ने आईएएस अधिकारी बी. चंद्रकला, समाजवादी पार्टी के पार्षद रमेश कुमार मिश्रा और संजय दीक्षित समेत 11 लोगों के खिलाफ अपनी प्राथमिकी के संबंध में जनवरी में 14 स्थानों पर छापे मारे थे।


Download Android App
Download iOS App



