सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार

Summary :

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के जम्मू स्थित जानीपुर पुलिस स्टेशन के एक सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही रिश्वत के रकम भी बरामद कर ली है। सीबीआई ने 16 अगस्त को एक शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सब-इंस्पेक्टर ने वैवाहिक विवाद को लेकर शिकायतकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज न करने के बदले में उससे 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद, आरोपी शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की…

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के जम्मू स्थित जानीपुर पुलिस स्टेशन के एक सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही रिश्वत के रकम भी बरामद कर ली है।

सीबीआई ने 16 अगस्त को एक शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सब-इंस्पेक्टर ने वैवाहिक विवाद को लेकर शिकायतकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज न करने के बदले में उससे 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद, आरोपी शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेने को तैयार हो गया।

सीबीआई ने बताया कि शिकायत के बाद 16 अगस्त, यानी रविवार को जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले की जांच जारी है। इसके पहले सीबीआई ने रिश्वत के मामले में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भिलाई में पदस्थ एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार अधिकारी इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स का है और भिलाई में सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर तैनात है।

सीबीआई के सूचना विभाग से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह मामला 13 अगस्त को दर्ज किया गया था। आरोप था कि सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर ने शिकायतकर्ता के लंबित बिल पास करने के बदले 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद आरोपी 1 लाख रुपये रिश्वत लेने पर सहमत हो गया था। सीबीआई ने 13 अगस्त को आरोपी इंजीनियर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा। यह रकम मांगी गई रिश्वत की पहली किस्त थी।

रिश्वत की रकम आरोपी के निर्देश पर एक बिचौलिए ने शिकायतकर्ता से लेकर अधिकारी तक पहुंचाई थी। इस दौरान बिचौलिए को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपी अधिकारी के रायपुर और भिलाई स्थित आवासीय और कार्यालय परिसरों में तलाशी ली। तलाशी में लगभग 77 लाख रुपए और करीब 14 लाख के आभूषण मिले।

–आईएएनएस

ओपी/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.