CBSE री-इवैल्यूएशन ने बदली रांची की अवनि की किस्मत, आ गए 500 में से 500 अंक; बनीं देश की टॉपर

Summary :

CBSE ने 12वीं री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट जारी कर दिया है। जब री-इवैल्यूएशन के दौरान दोबारा कॉपी चेक हुई, तो पूरा रिजल्ट ही बदल गया। इस रिजल्ट ने रांची की अवनी केजरीवाल की किस्मत ही बदल दी। 13 मई को आए बोर्ड रिजल्ट में अवनी को कम नंबर मिले थे, लेकिन जब दोबारा कॉपी चेक हुई, तो उन्होंने टॉप कर दिया। उन्होंने इस रिजल्ट में 100 प्रतिशत नंबर हासिल कर लिए हैं। Avani Kejriwal Topper: पहले मिले थे 94 प्रतिशत अंक #WATCH | Ranchi, Jharkhand: Avni Kejriwal scored 500/500 marks in CBSE’s 12th class after re-evaluation. Avni Kejriwal says, “Everyone is…

CBSE ने 12वीं री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट जारी कर दिया है। जब री-इवैल्यूएशन के दौरान दोबारा कॉपी चेक हुई, तो पूरा रिजल्ट ही बदल गया। इस रिजल्ट ने रांची की अवनी केजरीवाल की किस्मत ही बदल दी। 13 मई को आए बोर्ड रिजल्ट में अवनी को कम नंबर मिले थे, लेकिन जब दोबारा कॉपी चेक हुई, तो उन्होंने टॉप कर दिया। उन्होंने इस रिजल्ट में 100 प्रतिशत नंबर हासिल कर लिए हैं।

Avani Kejriwal Topper: पहले मिले थे 94 प्रतिशत अंक

आपको बता दें कि जब 13 मई को रिजल्ट आया था, तो अवनी को 94 प्रतिशत अंक मिले थे, लेकिन उन्हें अपने प्रदर्शन पर पूरा भरोसा था। उन्हें होनी मेहनत पर यकीन था इसलिए उन्होंने दोबारा से री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया। अब जब रिजल्ट आया है, तो उन्हें 500 में 500 अंक मिले हैं और वह देश के शीर्ष कॉमर्स छात्रों में शामिल हो गई।

बिजनेस मैनेजमेंट के क्षेत्र में बनाना चाहती हैं करियर

CBSE 12th Re Evaluation Result
(Image- Social Media)

अवनी के पिता मितेश केजरीवाल व्यवसायी हैं और मां पूनम केजरीवाल गृहिणी हैं। अवनि बिजनेस मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं, जिसके लिए उन्होंने CUET-UG 2026 की परीक्षा भी दी थी। उन्हें अपनी कड़ी मेहनत पर पूरा भरोसा था, इसलिए री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद उन्हें यह शानदार सफलता मिली। अवनि ने अपनी इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मेंटर सचित सर को दिया है। उनकी यह कामयाबी न केवल उनके परिवार और स्कूल के लिए गौरव की बात है, बल्कि झारखंड के हजारों छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है।

CBSE Class 12 Topper: सभी सब्जेक्ट में मिले 100 अंक

री-इवैल्यूएशन रिजल्ट के बाद अवनी को कॉमर्स स्ट्रीम के सभी पांच मुख्य विषयों में 100-100 अंक मिले हैं। इसके अलावा अतिरिक्त विषय ग्राफिक्स में उन्हें 99 अंक मिले हैं।

विषय
अंक
English Core 100
Accountancy 100
Business Studies 100
Economics 100
Applied Mathematics 100

500 Marks Out Of 500: सीबीएसई री-इवैल्यूएशन से बदला रिजल्ट

अवनी केजरीवाल की यह सफलता सीबीएसई री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया के महत्व को दर्शाती है। 95.2 प्रतिशत से सीधे 100% अंक हासिल करने का अवनि का यह सफर अटूट आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत और सही समय पर लिए गए सटीक फैसले का एक अद्भुत उदाहरण है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से जहां उनके परिवार, स्कूल और पूरे झारखंड में जश्न का माहौल है, वहीं देश भर के हजारों छात्र इसे प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।