सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित, 88.78% परीक्षार्थी रहे उत्तीर्ण

Summary :

सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षा के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिये गये। डॉ निशंक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं क्लास के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं की परीक्षा में सफल छात्रों को बधाई दी है। सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षा के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिये गये। डॉ निशंक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। ये नतीजे सीबीएसई की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

इन वेबसाइट पर  पर देख सकते हैं रिजल्ट 

www.cbse.nic.in/, www.results.nic.in
 www.cbseresults.nic.in 
 इसके अलावा स्कूलों को उनके स्टूडेंट्स के रजिस्टर्ड किए हुए ईमेल आईडी पर भी नतीजे भेजे जाएंगे।
12 वीं सीबीएसई एग्जाम में 88.78% स्टूडेंट्स रहे उत्तीर्ण
सीबीएसई बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताब‍िक इस साल 88.78% छात्रों ने 12 वीं सीबीएसई परीक्षा उत्तीर्ण की जबकि पिछले वर्ष 83.40 फीसदी पास हुए थे। यानी इस बार रिजल्ट 5.38 % बेहतर रहा है।  इस साल परीक्षा में त्रिवेंद्रम, बेंगलुरु और चेन्नई प्रदर्शन के मामले में टॉप थ्री रहे हैं। इस साल जहां दिल्ली जोन में 94.39% परिणाम आया है, वहीं लड़कियों का प्रतिशत 92.15 प्रतिशत रहा वहीं इस साल लड़कियों ने लड़कों से 5.96% बेहतर प्रदर्शन किया है।

राजस्थान कांग्रेस मुख्यालय के बाहर से हटाया गया सचिन पायलट का पोस्टर

Desk Team