CBSE Open Book Exam News Hindi: किताब खोल कर देंगे परीक्षा! जानें कैसे होगी यह परीक्षाएं

Summary :

CBSE Open Book Exam News Hindi: CBSE ने नौंवी कक्षा के छात्रों के समर्थन और हित के लिए 2026-27 शैक्षिणक सत्र के लिए ओपन बुक एग्जाम परीक्षा को मंजूरी दे दी है। बता दें कि NEP के पहल के तहत कक्षा 9क के लिए ओपन बुक एग्जाम को लेकर चर्चा की गई और CBSE ने इसे मंजूरी दे दी है। इस एग्जाम में अब विद्यार्थी अध्धयन सामग्री और किताब लेकर परीक्षा दे सकते है। आईए विस्तार से जानते है कि यह परीक्षाएं कैसी आयोजित की जाएगी। CBSE Open Book Exam News Hindi कक्षा 9 के लिए Open Book Exam को…

CBSE Open Book Exam News Hindi: CBSE ने नौंवी कक्षा के छात्रों के समर्थन और हित के लिए 2026-27 शैक्षिणक सत्र के लिए ओपन बुक एग्जाम परीक्षा को मंजूरी दे दी है। बता दें कि NEP के पहल के तहत कक्षा 9क के लिए ओपन बुक एग्जाम को लेकर चर्चा की गई और CBSE ने इसे मंजूरी दे दी है। इस एग्जाम में अब विद्यार्थी अध्धयन सामग्री और किताब लेकर परीक्षा दे सकते है। आईए विस्तार से जानते है कि यह परीक्षाएं कैसी आयोजित की जाएगी।

CBSE Open Book Exam News Hindi

कक्षा 9 के लिए Open Book Exam को मंजूरी दी गई है। इन परीक्षाओं में विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा Open Book Exam के तहत दी जाएगी। इस दौरान परीक्षार्थियों को किताब या नोट्स ले जाने की अनुमती होगी और अपनी समझ के आधार पर प्रश्नों का उत्तर दे सकेंगे। बताया जा रहा है कि यह Open Book Exam विद्यार्थियों की समझ को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।

जानें कैसे होगा Open Book Exam

Open Book Exam
Open Book Exam

इन परीक्षाओं में किताब खोल कर परीक्षा देने की अनुमती होगी। बता दें कि यह एग्जाम दो तरीकों से आयोजित किए जाएंगे।

  • पहले तरीके में छात्र परीक्षा केंद्र में बैठकर परीक्षा देंगे और इस दौरान किताबों या किसी भी अध्ययन सामाग्री ले जाने की अनुमती होगी।
  • दूसरे तरीके के तहत ऑनलाइन माध्यम से पेपर आयोजित कराया जाएगा। जिसमें ऑनलाइन भेजे गए प्रश्नों को हल करके आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके आंसर शीट को जमा करा सकते है। दोनों तरीकों में ही किताब खोल कर परीक्षा दे सकते है।

रटने की आदत होगी कम

Open Book Exam के तहत छात्रों में रटने की आदत कम करने के बदले समझ को विकसित करना है। साथ ही परीक्षाओं को लेकर छात्रों में बढ़ता तनाव भी कम होगा। बता दें कि इन परीक्षाओं में सवाल भी समझ के आधार पर पूछे जाते है जिससे नकल करने की संभावना कम होती है। छात्र किताब और अपनी समझ के आधार पर सवालों के जवाब देंगे।

Also Read: Bank Holiday This Week 11-17 August: क्या 15 अगस्त और जन्माष्टमी पर बंद रहेंगे बैंक, यहां देखेंं छुट्टियों की लिस्ट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।