केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई जांच की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है। न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय की पीठ ने कहा कि अभिनेता की मौत के पीछे का सच सामने आना चाहिए।
केंद्र की ओर से पेश महाधिवक्ता तुषार मेहता ने न्यायालय को बताया कि बिहार सरकार की सीबीआई जांच संबंधी सिफारिश स्वीकार कर ली गई है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले का सच सामने आना चाहिए।
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत करते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। चक्रवर्ती ने इस मामले को पटना पुलिस से मुंबई पुलिस को सौंपे जाने की याचिका न्यायालय में दायर की है। राजपूत (34) का शव 14 जून को मुंबई के उपनगर बांद्रा में उनके अपार्टमेंट में पंखे से लटका मिला था।


Download Android App
Download iOS App



