कासगंज (उ.प्र.) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की कामयाबी को केन्द्र सरकार की नीतियों की जीत करार दिया। कासगंज में आंधी-तूफान के पीड़ितों को आर्थिक सहायता वितरित करने आये योगी ने संवाददाताओं से बातचीत में कर्नाटक में भाजपा की जीत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कार्यों और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति का नतीजा बताया।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक रहे योगी ने कहा कि यह जीत भाजपा के उन कार्यकर्ताओ को समर्पित है जिन्होंने अथक परिश्रम करते हुए पार्टी नेतृत्व की मंशा के अनुरूप कार्य किया। योगी ने जिले में आंधी-तूफान की घटनाओं के पीड़ितों को चार-चार लाख रुपये की सहायता के चेक वितरित करने और उनके परिजनों से मिलने के बाद जिला मुख्यालय पर विकास कार्यो और कानून व्यवस्था की समीक्षा भी की।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



