रायपुर : मंत्री अजय चंद्राकर की याचिका पर रायपुर की अदालत ने मानहानि का मामला मानते हुए मंजीत कौर बल और के के साहू के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध करने का आदेश दिया है साथ ही दोनों को इस संबंध में नोटिस जारी करने के लिए कहा है। मंत्री अजय चंद्राकर ने याचिका दायर किए जाने के दौरान कहा था कि आय से अधिक संपत्ति मामले में दोनों याचिकाकर्ताओं मंजीत कौर बल और कृष्ण कुमार साहू ने अपनी याचिका वापस ले ली थी।
याचिका वापस लिए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने प्रकरण को डिस्पोज कर दिया था, बावजूद इसके उनके खिलाफ याचिका कर्ता अपमानजनक टिप्पणी करते रहे। अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते रहे। इससे व्यथित होकर वह मानहानि का प्रकरण दर्ज करा रहे हैं. मंत्री चंद्राकर ने कहा था कि बिना सबूत किसी पर आरोप नहीं लगाना चाहिए। राजनीतिक व्यक्ति पर आरोप लगाना आसान है, लेकिन किसी के बारे में सोच समझकर ही बोलना चाहिए।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



