छत्तीसगढ़: सुकमा में 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 9 महिलाएं भी शामिल

Summary :

सुकमा में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को मिली प्रोत्साहन राशि

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 22 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया, जिनमें 9 महिलाएं भी शामिल हैं। इस अवसर पर CRPF के DIG आनंद सिंह और SP किरण चव्हाण समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद थे। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर कुल 40 लाख रुपये का इनाम घोषित था। नक्सलवाद आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति के तहत 22 नक्सलियों के सरेंडर करने के बाद 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशी और कपड़े दिए गए।

छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित इलाका सुकमा में नक्सलियों पर लगातार कड़ा प्रहार किया जा रहा। कई नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मौत के घाट उतार दिया है तो कई नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। आज सुकमा में 22 नक्सलियों ने पुलिस के आगे घुटने टेक दिए। 22 नक्सलियों में 9 महिलाएं भी शामिल है। जिन्होंने आज सुकमा प्रशासन के सामने सरेंडर कर दिया है। इस दौरान CRPF के DIG आनंद सिंह और SP किरण चव्हाण समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद थे।

कुल 40 लाख रुपये का इनाम

बता दें कि सभी नक्सलियों पर लाखों का इनाम घोषित कर रखा था। 22 नक्सलियों में से एक 16 लाख रुपये का इनामी नक्सली भी शामिल है और अन्य नक्सलियों पर 5 लाख रुपये से लेकर 8 लाख रुपये तक का इनाम घोषित कर रखा है। सभी 22 नक्सलियों पर कुल 40 लाख रुपये का इनाम घोषित है।

छत्तीसगढ़ में 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में हुए शामिल

प्रोत्साहन राशी और कपड़े दिए

सुकमा पुलिस ने नक्सलवाद आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति के तहत 22 नक्सलियों के सरेंडर करने के बाद 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशी और कपड़े दिए गए। इन प्रोत्साहन राशी के साथ ही अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। बता दें कि आत्मसमर्पण करने वालें सभी नक्सली अधिकतम सुकमा जिला और बिजापुर जिला के रहने वाले है। जो नक्सल प्रभावित इलाके सुकमा में कई समय से एक्टिव थे।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।