प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायगढ़ में एनटीपीसी के 1,600 मेगावाट के लारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश को समर्पित करेंगे और दूसरे चरण के तहत 1,600 मेगावाट के अन्य संयंत्र की आधारशिला भी रखेंगे।
- PM Modi आज राष्ट्र को समर्पित करेंगे लारा थर्मल प्लांट
- दूसरे चरण में एक और संयंत्र की रखेंगे आधारशिला
15,530 करोड़ रुपये का दूसरे चरण में होगा निवेश
आपको बता दें बिजली मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि संयंत्र का चरण-1 लगभग 15,800 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। परियोजना के दूसरे चरण का निर्माण पहले चरण की उपलब्ध जमीन पर किया जाएगा।विस्तार के लिए अतिरिक्त जमीन की जरूरत नहीं होगी। दूसरे चरण में 15,530 करोड़ रुपये का निवेश होगा।
बिजली घर के चरण-1 (2×800 मेगावाट) का उद्घाटन करेंगे
मंत्रालय ने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 24 फरवरी, 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लारा सुपर ताप बिजली घर के चरण-1 (2×800 मेगावाट) का उद्घाटन करेंगे और चरण-2 (2×800 मेगावाट) की आधारशिला रखेंगे।
मेगावाट क्षमता के साथ वाणिज्यिक संचालन शुरू कर दिया
एनटीपीसी ने एक अन्य बयान में कहा कि राजस्थान के छत्तरगढ़ में उसकी इकाई एनटीपीसी आरईएल की पहली सौर परियोजना ने 21 फरवरी 2024 को 70 मेगावाट क्षमता के साथ वाणिज्यिक संचालन शुरू कर दिया।इसके साथ ही एनटीपीसी समूह की स्थापित क्षमता 73,958 मेगावाट पहुंच गई है।


Download Android App
Download iOS App






