रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद के मामले पर लोकसभा में बयान दिया था। उन्होंने कहा कि भारत अपनी संप्रभुता और अखंडता के साथ कोई समझौता नहीं करेगा, भारतीय सेना हर मुश्किल के लिए पूरी तरह से तैयार है। रक्षा मंत्री के इस बयान पर चीन की मीडिया की प्रतिक्रिया आयी है।
ग्लोबल टाइम्स का कहना है कि भारत के रक्षा मंत्री का बयान भड़काने वाला है और इससे सीमा पर सर्दियों में तनाव और भी ज्यादा बढ़ सकता है। ग्लोबल टाइम्स ने विशेषज्ञों के हवाले से कहा कि लद्दाख सीमा पर तनाव की स्थिति के जल्द खत्म होने के आसार नहीं है। भारत के रक्षा मंत्री अपने बयानों से नागरिकों को इस बात भरोसा दिलाना चाहते हैं कि उनकी सेना और सरकार पूरी तरह तैयार है। लेकिन सच्चाई इसके उलट है, सीमा पर तनाव की स्थिति भारत के कारण ही बनी है।
अखबार ने लिखा है कि भारत को समझ में आया है कि सर्दियों में उसके लिए मुश्किल होने वाली है और वो चीन के खिलाफ युद्ध नहीं कर सकते हैं। इसकी वजह है उनका रक्षा खर्च जो की अधिक हैं और भयावह आर्थिक मंदी की वजह से भारत युद्ध की स्थिति में नहीं है। भारतीय नेताओं को पता है कि वह गिरती जीडीपी और बढ़ती बेरोजगारी की वजह से चीन के साथ युद्ध नहीं कर सकते हैं।
चीनी मीडिया का कहना है कि जिस तरह भारत की सेना पाकिस्तान सीमा पर छोटी-छोटी लड़ाईयों में लगी रहती है, वैसी ही स्थिति चीन बॉर्डर पर बन सकती है। जिसके लिए चीन को तैयार रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि भारत के रक्षा मंत्री ने सीमा के हालात का सारा आरोप चीन पर लगा दिया और समझौता तोड़ने की बात कही।


Download Android App
Download iOS App



