अरुणाचल प्रदेश से चीनी सेना ने 5 भारतीयों को किया अगवा, कांग्रेस विधायक ने किया दावा

Summary :

भारत और चीन की सेना के बीच तनाव बना हुआ है। इस बीच अरुणाचल प्रदेश से पांच लोगों को चीन की सेना के जरिए अगवा किए जाने का मामला सामने आया है।

भारत और चीन सीमा के बीच सीमा विवाद को लेकर तनाव जारी है। इस बीच अरुणाचल प्रदेश से पांच लोगों को चीनी सेना ने अगवा करने का मामला सामने आया है। इस बात का दावा अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने किया है। उन्होंने कहा है कि सीमा से 5 भारतीय लोगों का अगवा कर लिया है।

कांग्रेस विधायक ने ट्वीट किया है कि अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी जिले के 5 लोगों का चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के द्वारा अपहरण कर लिया गया है।  उन्होंने ट्वीट में स्क्रीनशॉट भी लगाया है। जिसमे अगवा हुए 5 लोगों के नाम है। 

Desk Team