Cipla ने पेश की यूबायो बायोटेक के साथ RT-PCR टेस्ट किट, घर बैठे कर पाएंगे कोरोना जांच

Summary :

सिप्ला के एमडी और ग्लोबल सीईओ उमंग वोहरा ने कहा,सिप्ला कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई में उपचार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की मंजूरी के बाद दवा बनाने वाली कंपनी सिप्ला (Cipla) ने कोविड के लिए होम बेस्ड टेस्टिंग किट की पेशकश की है। सिप्ला ने यूबायो बायोटेक्नोलॉजी सिस्टम्स के साथ मिलकर कोविड​​​​-19 के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट किट ‘वीराजेन’ बनाई है।
कंपनी ने बताया कि इस पेशकश से मौजूदा परीक्षण क्षमताओं में इजाफा होगा और कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी। सिप्ला ने बताया कि इस परीक्षण किट की आपूर्ति 25 मई 2021 से शुरू होगी। सिप्ला के एमडी और ग्लोबल सीईओ उमंग वोहरा ने कहा, ‘‘सिप्ला कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई में उपचार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। यह साझेदारी हमें मौजूदा समय में देश भर में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने में सक्षम बनाएगी।’’

जानिए देश को कब मिलेगा कोरोना की दूसरी वेव से छुटकारा और कब हो सकता है तीसरी लहर का आगाज

आईसीएमआर ने बुधवार को कोविड के लिए होम बेस्ड टेस्टिंग किट को मंजूरी दी है। ICMR ने कहा इसका यूज कोरोना के हल्के लक्षण या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हुए लोग कर सकते हैं। होम बेस्ड टेस्टिंग किट के ज्यादा परीक्षण की सलाह नहीं दी गई है। आईसीएमआर ने आगे यह भी कहा कि इस टेस्ट में जिसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आए उनकी आरटी-पीसीआर जांच जरूर करवाई जाए। 

Desk Team