CM Mohan Yadav: प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर मध्य प्रदेश में लगेंगे 5.50 करोड़ पौधे

Summary :

CM Mohan Yadav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण की बात करते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का जिक्र किया। मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर 5.50 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। Highlights . CM Mohan Yadav का बड़ा ऐलान . प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर मध्य प्रदेश में लगेंगे 5.50 करोड़ पौधे CM Mohan Yadav का बड़ा ऐलान राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को बाग मुगलिया मिसरोद मंडल के बूथ क्रमांक 302 स्थित विवेकानंद सामुदायिक भवन परिसर में प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम…

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण की बात करते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का जिक्र किया। मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर 5.50 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है।

Highlights
. CM Mohan Yadav का बड़ा ऐलान
. प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर मध्य प्रदेश में लगेंगे 5.50 करोड़ पौधे

CM Mohan Yadav का बड़ा ऐलान

राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को बाग मुगलिया मिसरोद मंडल के बूथ क्रमांक 302 स्थित विवेकानंद सामुदायिक भवन परिसर में प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ पौधरोपण भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के लिए विश्व पर्यावरण दिवस से चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का जिक्र किया और कहा कि मैंने भी अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाया है।

CM मोहन का इंदौरवासियों को बड़ा तोहफा, 51 लाख पौधरोपण अभियान के लिए मिलेंगे  20 करोड़ रुपये | MP News: CM मोहन का इंदौरवासियों को बड़ा तोहफा, 51 लाख ...

इंदौर में 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे

राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव(CM Mohan Yadav) ने पौधरोपण करने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक अभियान शुरू किया है, इसके हम भी हिस्सेदार बन रहे हैं। प्रदेश की राजधानी भोपाल में 6 जुलाई को 12 लाख पौधे लगाए जाएंगे। वहीं, 7 से 14 जुलाई के बीच इंदौर में 51 लाख पौधे लगाए जाने वाले हैं। राज्य में लगभग 5.50 करोड़ पौधे लगने वाले हैं।

CM Mohan PC: सीएम डा. मोहन यादव ने प्रेस कांफ्रेस में गिनाई अपने पिछले 6  महीने के कार्यकाल की उपलब्धियां, जानें सबकुछ

बता दें कि राज्य में सरकार बड़े पैमाने पर पौधरोपण करने जा रही है। पूर्व में विश्व पर्यावरण दिवस से गंगा दशहरा तक ‘जल गंगा संरक्षण अभियान’ चलाया गया था। अब सरकार ने पौधरोपण अभियान को चलाने का फैसला किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar