पीएम मोदी ने पूर्व उपराष्ट्रपति Venkaiah Naidu के जीवन पर लिखी तीन पुस्तकों का किया विमोचन

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू(Venkaiah Naidu) के 75वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उनके जीवन पर तीन पुस्तकों का विमोचन किया। Venkaiah Naidu के जीवन पर लिखी पुस्तक का हुआ विमोचन प्रधानमंत्री द्वारा विमोचित पुस्तकों में द हिंदू, हैदराबाद संस्करण के पूर्व रेजिडेंट एडिटर एस नागेश कुमार द्वारा लिखित पूर्व उपराष्ट्रपति की जीवनी “वेंकैया नायडू(Venkaiah Naidu ) – सेवा में जीवन”, पूर्व उपराष्ट्रपति के पूर्व सचिव डॉ. आई.वी. सुब्बा राव द्वारा संकलित एक फोटो क्रॉनिकल; “सेलिब्रेटिंग भारत – भारत के 13वें उपराष्ट्रपति के रूप में एम. वेंकैया नायडू का मिशन…

Venkaiah Naidu

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू(Venkaiah Naidu) के 75वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उनके जीवन पर तीन पुस्तकों का विमोचन किया।

Venkaiah Naidu के जीवन पर लिखी पुस्तक का हुआ विमोचन

प्रधानमंत्री द्वारा विमोचित पुस्तकों में द हिंदू, हैदराबाद संस्करण के पूर्व रेजिडेंट एडिटर एस नागेश कुमार द्वारा लिखित पूर्व उपराष्ट्रपति की जीवनी “वेंकैया नायडू(Venkaiah Naidu ) – सेवा में जीवन”, पूर्व उपराष्ट्रपति के पूर्व सचिव डॉ. आई.वी. सुब्बा राव द्वारा संकलित एक फोटो क्रॉनिकल; “सेलिब्रेटिंग भारत – भारत के 13वें उपराष्ट्रपति के रूप में एम. वेंकैया नायडू का मिशन और संदेश” और और संजय किशोर द्वारा लिखित तेलुगु में सचित्र जीवनी “महनेता – एम. ​​वेंकैया नायडू का जीवन और यात्रा” शामिल है।

PM Modi : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने पूर्व उपराष्ट्रपति  वेंकैया नायडू पर लिखी तीन पुस्तकों का किया विमोचन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा?

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एम. वेंकैया नायडू(Venkaiah Naidu ) 1 जुलाई को 75 वर्ष पूरे कर रहे हैं। “ये 75 वर्ष असाधारण रहे हैं और इसमें शानदार पड़ाव शामिल हैं।” प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ये पुस्तकें लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी और राष्ट्र की सेवा करने का सही मार्ग भी दिखाएंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्व उपराष्ट्रपति के साथ लंबे समय तक काम करने का अवसर मिला।

पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के जीवन और यात्रा पर कल तीन पुस्तकों का विमोचन  करेंगे प्रधानमंत्री - Azad Sipahi

प्रधानमंत्री ने कहा, “कोई कल्पना कर सकता है कि एक छोटे से गांव से आने वाले व्यक्ति ने इतने महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए कितना अनुभव अर्जित किया होगा। मैंने भी वेंकैया जी से बहुत कुछ सीखा है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar