Odisha News: खबर ओडिशा से है जहां ओडिशा सरकार ने रविवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी निकुंज बिहारी धाल को सीएम मोहन चरण माझी का अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) नियुक्त किया गया। धल वर्तमान में ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले दिन में मनोज आहूजा ने प्रदीप कुमार जेना की जगह ओडिशा के मुख्य सचिव का पदभार संभाला।
राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन और लोक शिकायत (जीए एंड पीजी) विभाग ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि निकुंज बिहारी धल, आईएएस (आरआर-1993), मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सरकार के गृह (चुनाव) विभाग के पदेन अतिरिक्त मुख्य सचिव, को मुख्यमंत्री, ओडिशा के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया जाता है। धल आईएएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार की जगह लेंगे ।
इससे पहले आईएएस अधिकारी निकुंज बिहारी धल को ओडिशा का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। 1993 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी धल ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) भी रह चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



