Landslide In Jammu And Kashmir: खबर जम्मू संभाग के जिला किश्तवाड़ से है जहां रविवार दोपहर के समय किश्तवाड़- पाडर मार्ग पर पत्थर नेकी के पास अचानक पहाड़ी खिसक (भूस्खलन ) गई और पहाड़ी भरभरा कर गिर गई। पहाड़ी खिसकने से पद्दर उपमंडल का किश्तवाड़ से संपर्क टूट गया है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी पर लगा एक टावर भी खिसक कर नीचे गिर गया है। मार्ग को खोलने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते आज दोपहर किश्तवाड़ जिले के पथरनाकी के पास किश्तवाड़-पाडर मार्ग प्रभावित हुआ, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी।उन्होंने बताया कि सड़क को जल्द से जल्द साफ करने के लिए कई मशीन घटनास्थल पर भेजी गई हैं।
सोशल मीडिया पर किश्तवाड़ में भरभरा कर गिरी पहाड़ी का वीडियो भी सामने आया है। दरसअल, जम्मू संभाग में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश के बीच भूस्खलन के कारण किश्तवाड़-पाडर मार्ग अवरुद्ध हो गया। इस घटना में कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। BRO ने सड़क से पत्थर हटाने का काम शुरू कर दिया है, हालांकि लगातार गिरते पत्थरों के कारण ऑपरेशन में देरी हो रही है।
बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार जम्मू में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। उन्होंने बताया कि रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर कटरा में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App



