पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरन बेदी ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी को शालीनता और मर्यादा की सीमाओं के भीतर रहना चाहिए।
डॉ। बेदी वेब आधारित उस समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रही थीं जिसमें श्री नारायणसामी ने उन्हें ‘संवेदनहीन महिला’ करार दिया था। उन्होंने अपने व्हाट्सप्प पोस्ट में इसपर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सीमा पार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा,‘‘वह (श्री नारायणसामी) स्पष्ट रूप से किसी चीज के बारे में बेताब हैं जिसके बारे में मुझे नहीं पता।’’ डॉ. बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री यह भूल जाते हैं कि उनकी स्थिति एक संवैधानिक कार्यालय से जुड़ है और वह संवैधानिक रूप से कर्तव्यबद्ध हैं।
गौरतलब है कि उपराज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के बीच पिछले काफी दिनों से मतभेद हैं और दोनों ही एक-दूसरे की खिंचाई के किसी भी मौके को नहीं गंवाते हैं। श्री नारायणसामी ने आज एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहली महिला आईपीएस (डॉ। बेदी) ‘होश में नहीं हैं।’


Download Android App
Download iOS App



