CM Yogi का सख्त निर्देश, मंत्री जनता की समस्या का समाधान करें सुनिश्चित

Summary :

CM Yogi: लोकसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्रियों को ‘संवाद, समन्वय और संवेदनशीलता’ का मंत्र देकर एक बार फिर से जनता के बीच जाने के निर्देश दिए हैं। Highlights CM Yogi का सख्त निर्देश मंत्री जनता की समस्या का समाधान करें सुनिश्चित सीएम योगी ने निर्वाचित मंत्रियों को बधाई दी बैठक में CM Yogi का निर्देश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी(CM Yogi) आदित्यनाथ ने बैठक में कहा, ‘‘सरकार जनता के लिए है, हमारे लिए जनहित सर्वोपरि है, ऐसे में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की समस्याओं का समाधान,…

CM Yogi

CM Yogi: लोकसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्रियों को ‘संवाद, समन्वय और संवेदनशीलता’ का मंत्र देकर एक बार फिर से जनता के बीच जाने के निर्देश दिए हैं।

Highlights

  • CM Yogi का सख्त निर्देश
  • मंत्री जनता की समस्या का समाधान करें सुनिश्चित
  • सीएम योगी ने निर्वाचित मंत्रियों को बधाई दी

बैठक में CM Yogi का निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी(CM Yogi) आदित्यनाथ ने बैठक में कहा, ‘‘सरकार जनता के लिए है, हमारे लिए जनहित सर्वोपरि है, ऐसे में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की समस्याओं का समाधान, अपेक्षाओं और आवश्यकताओं पूरा किया जाना चाहिए।’’ योगी ने कहा, ‘‘मंत्री क्षेत्र में जाएं, संवेदनशीलता के साथ जनता से संवाद करें और स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा शासन-प्रशासन के साथ समन्वय बनाते हुए समस्याओं का समाधान कराएं।’’

जनता की शिकायतों का समाधान न करने पर सीएम योगी ने अधिकारियों को लगाई फटकार | लखनऊ समाचार - टाइम्स ऑफ इंडिया

CM Yogi ने निर्वाचित मंत्रियों को बधाई दी

एक बयान के मुताबिक शनिवार को मंत्रिमंडल की विशेष बैठक में सीएम योगी(CM Yogi)ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनने और सांसद निर्वाचित होने वाले मंत्रियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी जी के 10 वर्षों के कार्यकाल में जिस तरह उत्तर प्रदेश में विकास को रफ्तार मिली है, आने वाले पांच वर्षों में हम अनेक नए कीर्तिमान रचने में सफल होंगे।’

UP News: चुनाव खत्म होते ही सीएम योगी ने दे दी खुशखबरी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश - UP News As soon as elections were over CM Yogi Adityanath gave good news

CM Yogi ने आगामी कार्यक्रमों को दिया संकेत

सीएम योगी ने कहा कि सभी माननीय मंत्रिगण केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाएं और डबल इंजन सरकार की नीतियों, निर्णयों तथा उनके सकारात्मक परिणाम से जनता को अवगत कराएं। मुख्यमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि मंत्रिगण हों या अन्य जनप्रतिनिधि, सभी को ‘वीआईपी’ संस्कृति से परहेज करना होगा। भावी कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में वृहद पौधारोपण, स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण के कार्यक्रम होने हैं ऐसे में इनकी सफलता के लिए सभी को प्रयास करना होगा।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta