PM Modi से मिले अमित शाह और जेपी नड्डा, सरकार गठन को लेकर पूरी हुई चर्चा

Summary :

PM Modi: एनडीए संसदीय दल के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी रविवार को शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नरेंद्र मोदी को पीएम पद की शपथ दिलाएंगी। उनके साथ ही उनके कई मंत्रियों के भी पद और गोपनीयता की शपथ लेने की संभावना है। Highlights सरकार गठन को लेकर पूरी हुई चर्चा PM Modi से मिले अमित शाह और जेपी नड्डा 9 जून को शपथ समारोह   जेपी नड्डा और अमित शाह ने PM Modi को दी जानकारियों एनडीए के संसदीय नेता के रूप में पीएम मोदी(PM Modi) को चुना गया…

PM Modi

PM Modi: एनडीए संसदीय दल के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी रविवार को शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नरेंद्र मोदी को पीएम पद की शपथ दिलाएंगी। उनके साथ ही उनके कई मंत्रियों के भी पद और गोपनीयता की शपथ लेने की संभावना है।

Highlights

  • सरकार गठन को लेकर पूरी हुई चर्चा
  • PM Modi से मिले अमित शाह और जेपी नड्डा
  • 9 जून को शपथ समारोह

 

जेपी नड्डा और अमित शाह ने PM Modi को दी जानकारियों

एनडीए के संसदीय नेता के रूप में पीएम मोदी(PM Modi) को चुना गया है। जानकारी के मुताबिक सरकार गठन के स्वरूप और मंत्रिमंडल गठन को लेकर फिलहाल चर्चा पूरी हो गई है। पिछले दो दिनों में एनडीए में शामिल सहयोगी दलों के नेताओं के साथ-साथ अपनी पार्टी के अंदर ही नेताओं से विचार-विमर्श करने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें सारी जानकारियों से अवगत करा दिया है।

PM Modi plan for 2024 Lok Sabha Election ready | 2024 के लिए यूं प्लान बना  रही है बीजेपी - India TV Hindi

अंतिम फैसला करेंगे PM Modi

जेपी नड्डा और अमित शाह ने प्रधानमंत्री को सहयोगी दलों के नेताओं की भावनाओं के साथ-साथ भाजपा से जुड़े तमाम समीकरणों की भी जानकारी से अवगत कराया। मंत्रिमंडल का गठन करना प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार होता है इसलिए इस बारे में तमाम पक्षों, सहयोगी दलों और अपनी पार्टी की राय जानने के बाद अंतिम फैसला नरेंद्र मोदी ही करेंगे।

9 जून को शपथ समारोह

यह बताया जा रहा है कि कैबिनेट के सहयोगियों के नामों को लेकर नरेंद्र मोदी(PM Modi) द्वारा अंतिम फैसला करने के बाद प्रोटोकॉल के तहत आज देर रात तक या फिर रविवार को सुबह उन तमाम सांसदों को फोन कर सूचित किया जाएगा जिनका नाम रविवार शाम को 7:15 बजे प्रधानमंत्री के साथ मंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए फाइनल हुआ है।

अमित शाह के आवास के आवास पर हुई थी बैठक

बता दें कि पीएम आवास जाकर नरेंद्र मोदी को सारी रिपोर्ट देने से पहले शनिवार को ही भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के आवास पर शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की एक महत्वपूर्ण बैठक भी हुई थी। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को जेपी नड्डा के आवास पर भी कई राउंड की मैराथन बैठक हुई थी। शुक्रवार की मैराथन बैठक में जेपी नड्डा, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक कर मंत्रिमंडल के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया था।

PM Modi

 

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta