Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

शहीदों की याद में CM योगी ने मनाई दिवाली, रोशन हुआ गोरखनाथ मंदिर

Summary :

Uttar Pradesh: गोरखनाथ मंदिर सोमवार को शहीदों की याद में जगमगा उठा। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर के भीम सरोवर क्षेत्र में दीपक जलाया। बाद में गोरखनाथ मंदिर परिसर में सीएम ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शाम के समय ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। आपको बता दें राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जैसे ही कार्यक्रम का उद्घाटन किया 11 हजार मिट्टी के दीयों की रोशनी से चमक उठा। उन्होंने भीम सरोवर के पास दीप जलाये और मुक्ताकाशी मंच पर सजे शहीदों…

Uttar Pradesh: गोरखनाथ मंदिर सोमवार को शहीदों की याद में जगमगा उठा। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर के भीम सरोवर क्षेत्र में दीपक जलाया। बाद में गोरखनाथ मंदिर परिसर में सीएम ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शाम के समय ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

आपको बता दें राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जैसे ही कार्यक्रम का उद्घाटन किया 11 हजार मिट्टी के दीयों की रोशनी से चमक उठा। उन्होंने भीम सरोवर के पास दीप जलाये और मुक्ताकाशी मंच पर सजे शहीदों के चित्रों पर फूल चढ़ाए। इस कार्यक्रम का आयोजन भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से किया गया था। कार्यक्रम के दौरान पूरे मंदिर परिसर को मिट्टी के दीयों से रोशन किया गया।
गीतों-नृत्यों की प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद लोगों का मन मोह लिया
इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष देशभक्ति और सांस्कृतिक गीतों और नृत्यों की प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद लोगों का मन मोह लिया। सीएम योगी ने प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की। इस दौरान सीएम योगी सीएम योगी बेहद भावुक नजर आए। कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष लोक गायक राकेश श्रीवास्तव और डॉ रूप कुमार बनर्जी ने मुख्यमंत्री को टेराकोटा मिट्टी शिल्प की प्रतिमा भेंट की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner