हापुड़ : जिलाधिकारी अदिति सिंह ने आज कहा कि जिले के ग्राम प्रधानों को अपने-अपने गांवों को ‘स्मार्ट गांव’ बनाने के लिए आगे आना चाहिए और इस काम में प्रशासन उनकी हर संभव मदद करेगा। स्मार्ट गांव’ के संबंध में एक बैठक में डीएम ने कहा कि गुजरात में एक गांव को बिना किसी सरकारी मदद के स्मार्ट बनाया गया है। उसी की तर्ज पर जिला प्रशासन व उद्योगों के सहयोग से लखनऊ के भी 4 गांवों को स्मार्ट गांव बनाया गया है।
अदिति सिंह ने ग्राम प्रधानों का आह्वान किया कि उन्हें अच्छा अवसर मिला है और गांव को स्मार्ट बनाने के लिए उन्हें तीन सप्ताह का समय दिया जा रहा है। स्मार्ट गांव में सीसीटीवी कैमरे, कूड़े कचरे का उचित निस्तारण, स्वच्छ जल, शौचालय, स्मार्ट स्कूल, अच्छी सड़कें, इंटरनेट सुविधा, सौर ऊर्जा आदि सुविधाएं होनी चाहिए। तालाब और खेल के मैदान विकसित किये जाने चाहिए।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



