ग्वालियर : विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करें। यह निर्देश कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई समीक्षा बैठक में कलेक्टर राहुल जैन ने संबंधित अधिकारियों को दिए।उन्होंने कहा कि 50 लाख से अधिक की राशि के जो भी निर्माण कार्य पिछले कुछ वर्षों से लंबित हैं,
उन्हें समय पर पूरा कर लें। निर्माण कार्यों में किस कारण से देरी हो रही है, उनका पता लगाएं और समस्या का समाधान करें। उन्होंने कहा बिल्डिंग में फर्नीचर का कार्य भी साथ में पूरा करें। लोक निर्माण विभाग द्वारा बेहट से काशीपुर तक बनाई जा रही रोड़ पर हाईटेंशन लाईन के कारण लगभग 500 मीटर रोड़ का कार्य अवरूद्ध हो रहा है।
इसके संबंध में विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि इस समस्या का समाधान करें, ताकि रोड़ का कार्य समय पर पूरा हो सके। बैठक में पीआईयू, पीडब्ल्यूडी तथा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का भी ध्यान रखें गुणवत्ता से कोई भी समझौता नहीं होना चाहिए।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



