आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और आजमगढ़ के प्रभारी मंत्री केशव मौर्या का आज आजमगढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। पुलिस लाइन हैलीपैड पर कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण व बुके देकर श्री मौर्या का स्वागत किया। इससे पहले पुलिस बल ने गार्ड आफ आनर दिया। हैलीपेड पर पत्रकारों द्वारा पूछे गये एक सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आजमगढ़ में बढ़ते अपराध पर आज समीक्षा बैठक में बात करेंगे।
श्री मौर्या सबसे पहले सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं व आम जनता से भेंट करेंगे। दो बजे वह नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे जबकि साढे तीन बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में ही अपने विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। 4.30 बजे वह पत्रकारों से संवाद करेंगे और पांच बजे लखनऊ को रवाना होंगे।
– (वार्ता)


Download Android App
Download iOS App



